अररिया, अप्रैल 7 -- अररिया, संवाददाता समाहरणालय के आत्मन हॉल में आयोजित जनता दरबार में डीएम विनोद दुहन ने 35 मामलों की सुनवाई करते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। दी गई जानकारी के मुताबिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं सीधे जिला पदाधिकारी के समक्ष रखीं। कुल 35 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनकी क्रमवार सुनवाई की गई। जनता दरबार में गणेश यादव ने जबरन जमीन जोतकर कब्जा करने की शिकायत दर्ज कराई, जबकि चौथी ऋषिदेव ने फर्जी जमाबंदी रद्द करने की मांग रखी। कालेश्वर ठाकुर ने जमीन से बेदखल किए जाने का मामला रखा। वहीं फरहा नाज ने राशन कार्ड में नाम जोड़ने से संबंधित समस्या बताई। इसके अलावा राजेश कुमार राज ने प्राथमिक कृषि साख समिति लक्ष्मीपुर में अनियमितताओं की शिकायत की, जबकि पूनम देवी ने अनुकंपा के आधार पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.