विकासनगर, जून 21 -- दीपक मोहल श्री सत्य साईं सेवा समिति ओली चकराता की ओर से रविवार को विवेकानंद अस्पताल देहरादून के सहयोग से आयोजित शिविर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. वैभव चौरसिया ने कुल 35 मरीजों के आंखों की जांच की। इस दौरान मरीजों को परामर्श देने के साथ दवाइयां भी दी गईं। 14 मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई। चार मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए विवेकानंद अस्पताल, देहरादून भेजा गया। मौके पर सूरज प्रकाश कौल, डॉ. आजाद सिंह मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- 35 मरीजों के आंखों की जांच की गई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...