पटना, दिसम्बर 16 -- कॉलेज में छात्रों की अनुपस्थिति को सुधारने के लिए बीएन कॉलेज प्रशासन ने उन छात्रों को ही सीआईए (कंटीन्यूअस इंटरनल असेसमेंट) परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी है जिनकी उपस्थिति 35 फीसदी हुई है। इसका निर्णय कॉलेज के प्राचार्य ने तमाम विभागाध्यक्षों की बैठक में लिया है। बैठक में देखा गया कि बड़ी संख्या में छात्र कक्षा में अनुपस्थिति रहते हैं। ऐसे में बिना कक्षा किये छात्रों को सीआईए परीक्षा में कैसे शामिल होने दिया जाएगा। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि हर विभाग में 20 से 40 छात्र ही हैं जिनकी 35 फीसदी उपस्थिति है। इन छात्रों को ही 17 दिसंबर की परीक्षा में शामिल होने दिया जाएगा। इन छात्रों को भी इस शर्त पर परीक्षा में शामिल होने की इजाजत दी गयी है जो जनवरी में कक्षा में अपनी उपस्थिति में सुधार करेंगे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.