चाईबासा, जुलाई 10 -- चाईबासा, संवाददाता। बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए आमलोगों को साफ एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा विशेष खाद्य सुरक्षा अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत समाहरणालय परिसर से उपायुक्त मनीष कुमार ने उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी धनेश्वर हेंब्रम, दीपक कुमार सिंह एवं अनुपा की उपस्थिति में मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के माध्यम से चाईबासा शहर के सदर बाजार, तांबो चौक, मधु बाजार, टुंगरी तथा बड़ी बाजार क्षेत्र स्थित मिठाई दुकानों, नाश्ता दुकानों एवं ठेला-खोमचा विक्रेताओं द्वारा बेची जा रही विभिन्न खाद्य सामग्रियों की ऑन-द-स्पॉट जांच की गई। यह भी पढ़ें- Ch...