जहानाबाद, सितम्बर 27 -- घोसी निज़ संवाददाता। घोसी थाना क्षेत्र के गंधार गांव के समीप से पुलिस ने एक स्मैक तस्कर युवक को गिरफ्तार किया है। इस संदर्भ में प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना अध्यक्ष अंकित कुमार ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 35 पुरिया स्मैक के साथ फुकन उर्फ बिजिनदर गांव गंधार को गांव के समीप से गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...