सिद्धार्थ, जनवरी 2 -- सिद्धार्थनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थ के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के लिए गुरुवार को अभियान चलाया। सहायक आयुक्त खाद्य सेकेंड आरएल यादव के निर्देशन में टीम ने बर्डपुर, नौगढ़ स्थित कपिलवस्तु रेस्टोरेंट, स्पाइसी, सेवन डेज रेस्टोरेंट, मून लाइट रेस्टोरेंट, रायल पिज्जा कैफे, दिलीप स्वीट्स, अमृत चाय, केसर चाय, अनिल बेकर्स, परमात्मा बेकर्स, मां वैष्णों मंचूरियन सेंटर, स्वीट्स शाप सहित 35 प्रतिष्ठों पर सघन निरीक्षण कर जांच की। इस दौरान टीम ने खाद्य सुरक्षा एवं अधिनियम 2006 के अंतर्गत कारोबार कर्ताओं को मानकों का पालन करने व मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री न करने हेतु जागरूक किया। इस मुख्य दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह, हीरा लाल, नीरज कुमार चौधरी, जय प्रका व रंजन कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.