प्रयागराज, जून 6 -- प्रयागराज। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सहसों में दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण दिए गए। सांसद प्रवीण पटेल, विधायक दीपक पटेल, प्रमुख गीता सिंह की मौजूदगी में 35 दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल व तीन दिव्यांगजनों को व्हील चेयर दी गई। इस दौरान रामवीर सिंह पाल, चन्द्रभान द्विवेदी, मनीष केशरवानी, संजय यादव, संदीप शुक्ल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सांसद और विधायक ने दिव्यांगों को दी ट्राई साइकिल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...