हाजीपुर, दिसम्बर 29 -- बिदुपुर। संवाद सूत्र बिदुपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बुनियाद केंद्र में लगभग 35 दिव्यांगजनों के बीच एमटीसी एवं ट्राई साइकिल, वही दो व्हील चेयर वितरित किया गया। यह वितरण सरकार के संबल योजना के अंतर्गत किया गया। मौके पर संबोधित करते जिला प्रबंधक राजेश कुमार ने कहा कि वैसे दिव्यांगजन जो चल फिर नहीं सकते है, उन्हें सरकार द्वार बैट्री चालित ट्राई साइकिल और मैनुअल ट्राई साइकिल मुफ्त में देती है। जिससे वे अपने जीवन की गति को बेहतर बना सकते है। साथ ही दैनिक जीवन की गतिविधियां बढ़ेगी। इसके माध्यम से छात्र को शिक्षा में सहयोग होगा तथा बेरोजगार को रोजगार के अवसर विकसित होंगे। हमने देखा है कि दर्जनों लोग इस योजना से लाभ लेकर स्वाबलंबी होकर अपना आर्थिक विकास कर रहे है। नतीजतन दिव्यांगजन समाज में अपनी प्राकृतिक कमी के कारण ही...