लखीमपुरखीरी, मई 10 -- बारिश और आंधी के बाद मिली राहत ज्यादा दिन नहीं टिक सकी। शनिवार से एक बार फिर मौसम ने करवट ली और तेज धूप के साथ गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। जिले का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि दोपहर के समय चल रही लू ने आमजन का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया। जेठ की तपती दोपहरी में सड़कें सूनी नजर आईं और बाजारों में भी भीड़ कम दिखाई दी। भीषण गर्मी के बावजूद जिले की अधिकांश नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में अब तक कूलिंग सेंटर की व्यवस्था नहीं हो सकी है। केवल लखीमपुर नगर पालिका ने रेलवे स्टेशन के पास एक कूलिंग सेंटर बनाकर लोगों को राहत देने का प्रयास किया है। यह भी पढ़ें- पसीने छुड़ाने लगी तीखी धूप, तपिश से हाल-बेहाल यहां बड़ा टेंट लगाकर अंदर कूलर, पंखे और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है। यात्रियों और राहगीरों क...