रामपुर, मार्च 10 -- रामपुर। मार्च के शुरूआती 10 दिनों में रामपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के करीब पहुंच गया है। यह सामान्य से अधिक है। इस माह औसत तापमान 32-33 डिग्री सेल्सियस ही रहता है। गर्मी के जल्द शुरू होने से इस बार हीट वेव (लू) जल्द आ सकती है और बढ़ भी सकती है। सोमवार को भले ही जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रहा हो मगर इससे एक दिन पहले रविवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री तक पहुंच गया था। नतीजन, बीते दिनों बेहद गर्मी रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब चार डिग्री तक अधिक होकर 19 डिग्री सेल्सियस तक है। इस कारण रात में भी गर्मी का एहसास हो रहा है। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 30 रह गया है। इसलिए नमी की भी कमी होने लगी है। मौसम विभाग की मानें उत्तर भारत में तेज गर्मी अप्रैल-मई में शुरू होती है। लेकिन मौजूदा तापमान के मुताब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.