सिमडेगा, जुलाई 22 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड के राजकीय कृत मवि जितियाटोली परिसर में छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य रूप से शाहपुर पंचायत की मुखिया अंकिता केरकेट्टा, ग्राम प्रधान क्लेमेंट खड़िया तथा समाजसेवी सह भाजपा नेता मुनेश्वर तिर्की के द्वारा संयुक्त रूप से छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित किया गया। इस अवसर पर राजकीय मध्य विद्यालय शाहपुर के आठ तथा राजकीय कृत माध्यमिक उच्च विद्यालय जितियाटोली के 27 छात्र-छात्राओं सहित कुल 35 विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान की गई। मौके पर शाहपुर पंचायत की मुखिया अंकिता केरकेट्टा ने कहा कि राज्य सरकार की साइकिल वितरण योजना विद्यार्थियों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए काफी लाभकारी है। इधर साइ्किल मिलने पर छात्रो के चेहरे पर मुस्कान दिखा। म...