35 घंटे बाद चार टीमों की कवायद शून्य, मृतका की शिनाख्त नहीं
फतेहपुर, जून 13 -- खागा। नेशनल हाईवे पर इस्कुरी गांव के पास बीते गुरुवार को बोरी में मिले 35 वर्षीय महिला के रक्तरंजित शव के मामले में 35 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। मृतका की पहचान और हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस टीमें लगातार दौड़भाग कर रही हैं लेकिन अब तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वारदात के खुलासे के लिए एसपी अभिमन्यु मांगलिक द्वारा गठित चार टीमें अलग-अलग बिंदुओं पर काम कर रही हैं। पुलिस ने मृतका का हुलिया, पहनावा और अन्य विवरण न सिर्फ फतेहपुर बल्कि आसपास के कौशाम्बी, प्रयागराज, कानपुर, रायबरेली और बांदा जैसे जनपदों के थानों और कंट्रोल रूम में भी साझा किया है। गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं लेकिन अभी तक किसी भी जिले से कोई सकारात्मक इनपुट नहीं मिला है और न ही किसी परिवार ने मृतका पर अपना दावा किया है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.