प्रयागराज, जुलाई 26 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) प्रयागराज की ग्रुप डी भर्ती 2024 के दूसरे चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) शनिवार को डीएसए ग्राउंड में शुरू हुई। पहले ही दिन अभ्यर्थियों को 35 kilo की बोरी उठाकर 100 मीटर दौड़ना पड़ा। बारिश के बावजूद परीक्षा पूरी करने वाले 480 अभ्यर्थियों में से 251 ने सभी मानक पूरे कर सफलता हासिल की, जबकि 229 अभ्यर्थी निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतर सके। खराब मौसम के कारण 160 अभ्यर्थियों की परीक्षा स्थगित कर उन्हें नई तारीख पर बुलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- RRB Group D Exam: बारिश के बीच शुरू हुआ रेलवे ग्रुप डी का फिजिकल टेस्ट, एग्जाम सिटी भी जारीपरीक्षा के दौरान परीक्षण मानक परीक्षा के दौरान पुरुष अभ्यर्थियों को 35 किलोग्राम वजन उठाकर दो मिनट के भीतर 100 मीटर की दूरी तय करन...