फिरोजाबाद, मार्च 8 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आगरा राइट क्लब और आर्चिड ग्रीन फिरोजाबाद के संयुक्त तत्वावधान में युवा उद्यमी नितिन बंसल के नेतृत्व में 35 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन में लगभग 15 से 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मेराथन दौड़ आर्चिड ग्रीन स्पोर्ट्स क्लब हाउस से सुबह 5.30 शुरू हुई। नए बाई पास होते हुए मक्खनपुर, आसफाबाद चौराहा, जैन मंदिर चौराहा, मीरा चौराहे से होते हुए पुनः आर्चिड ग्रीन परिस में संपन्न हुई। इसमें 35 साल से ऊपर आयु वर्ग के लोगों ने प्रतिभाग किया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष असीजा, यूपीसीए चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, उद्योगपति प्रदीप मित्तल पम्मी, उद्योगपति मनीष बंसल, नितिन बंसल, सत्यवीर गुप्ता, राहुल बंसल, आकाश गर्ग, प्रदीप अग्रवाल, हरिओम अग्रवाल, विमल जैन, राहुल गोयल, सौरभ शर्मा, गौरव सि...