फतेहपुर, अप्रैल 14 -- फतेहपुर, संवाददाता। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड व निर्माण खंड-2 द्वारा भेजे जाने वाले विभिन्न मार्गों के नवीनीकरण को हाल ही में करीब 16 करोड़ की लागत से स्वीकृति मिल चुकी है। दोनों डिवीजनों द्वारा 35.22 किमी के 14 मार्गों का निर्माण कराए जाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। बताते हैं कि स्वीकृत होने वाले मार्गों में प्रांतीय खंड के नौ तथा निर्माण खंड-2 के पांच मार्ग शामिल हैं। स्वीकृत होने वाले मार्गों में पीडी के करीब 23 किमी के नौ मार्ग शामिल हैं जिनका काम करवाए जाने के लिए 8.96 करोड़ की लागत से स्वीकृति प्रदान की गई है। इन मार्गों में जीटी मार्ग से गोपालनगर उत्तरी तक का शेष मार्ग का नवनिर्माण, मरीपुर कुरस्ती पंचायत भवन अल्लीपुर तक संपर्क मार्ग का नवनिर्माण, दीवान का पुरवा नहर से करसवां होते हुए मोहन...