सीवान, जुलाई 28 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय से सोमवार को बोल-बम कांवरिया संघ के बैनर तले 35 श्रद्धालुओं का जत्था भव्य धार्मिक तीर्थ यात्रा पर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ रवाना हुआ। यह जत्था 7 ज्योतिर्लिंग एवं 31 धाम की आध्यात्मिक यात्रा पर निकला है। यात्रा का शुभारंभ सुल्तानगंज से होगा, जहां श्रद्धालु उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल भरकर बाबा बैजनाथ धाम, देवघर में जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद श्रद्धालु बासुकीनाथ धाम का भी दर्शन करेंगे।

यात्रा के अगले चरण यात्रा के अगले चरण में महाराष्ट्र स्थित भीमाशंकर, त्र्यंबकेश्वर एवं घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग, शिरडी साई मंदिर, सिद्धिविनायक मंदिर, सप्तश्रृंगी शक्तिपीठ व विश्व प्रसिद्ध एलोरा गुफाओं का भ्रमण करेंगे। इसके बाद जत्था गुजरात पहुंचेगा, जहां श्रद्धालु सोमनाथ एवं नागेश्वर ज्योतिर्लिंग क...