कानपुर, जून 19 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गुरुवार को एचबीटीयू में हुई लोक निर्माण विभाग की मंडलीय कार्ययोजना 2026-27 की समीक्षा में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (साढ़) से जुड़ी कई परियोजनाएं शामिल रहीं। सीएम की सहमति के बाद यहां आधारभूत विकास परियोजनाओं को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। करीब 35 करोड़ रुपये से डिफेंस कॉरिडोर में सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। साढ़ स्थित डिफेंस कॉरिडोर में सुरक्षा, सड़क, जलापूर्ति और पर्यावरणीय सुविधाओं को विकसित करने की योजना तैयार की गई है। अधिकारियों के अनुसार इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में उद्योगों के लिए आवश्यक आधारभूत ढांचा मजबूत होगा और बड़े निवेशकों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी। डिफेंस कॉरिडोर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 9.50 करोड़ रुपये की लागत से बाउंड्रीवाल निर...