प्रयागराज, दिसम्बर 12 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मऊआइमा नगर पंचायत के मुस्तफाबाद में माफिया ने तीन बीघा 11 बिस्वा सरकारी जमीन को फर्जी दस्तावेज बनाकर बेच दिया। माफिया की कारस्तानी का खुलासा तब हुआ जब जिलाधिकारी के निर्देश के बाद 1984 से गायब हुए दस्तावेजों को एक बार फिर बनाने का काम शुरू हुआ। सरकारी जमीन को बेचने के मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पत्र भेजा गया, लेकिन आज तक मामला दर्ज नहीं हुआ जबकि इसी गाटे का एक 10 बिस्वा का भाग जो शत्रु संपत्ति में दर्ज था, उसके लिए 10 लोगों को नामजद कर लिया गया है। मऊआइमा नगर पंचायत के मुस्फाबाद में खसरा संख्या 4712/1 जिसमें तीन बीघा 11 बिस्वा जमीन आती थी और इसी गाटे का 4712/2 जिसमें 10 बिस्वा जमीन आती थी। यह हिस्सा शत्रु संपत्ति में आता था। जिसे पाकिस्तान जा चुके एक नागरिक ने बेच द...