रिषिकेष, मार्च 29 -- जल संस्थान की ओर से हनुमान चौक स्थित कार्यालय में रविवार को बिल त्रुटि सुधार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रतीतनगर और खांड गांव के कुल 35 उपभोक्ता अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। उपभोक्ताओं ने पानी के बिलों में गड़बड़ियों से जुड़ी शिकायतें विभागीय अधिकारियों के सामने रखीं, जिनका मौके पर ही त्वरित निस्तारण किया गया। शिविर के दौरान अधिकांश उपभोक्ताओं के बिलों में लगभग आधी धनराशि तक की कटौती की गई, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने शिविर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित उपभोक्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल संस्थान द्वारा की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो, जिसके लिए विशेष शिविर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.