नई दिल्ली, मई 23 -- Viral Video Today: किसी प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले लोग जब नौकरी बदलने का प्रयास करते हैं, तो सबसे बड़ा सवाल मन में यही होता है कि आखिर पिछली सैलरी से कितना ज्यादा पैसा मांगे। आम तौर पर नई कंपनी के एचआर कम से कम पैसे में लोगों को हायर करने की तरफ देखते हैं। लेकिन कई बार इसका उलटा भी हो जाता है। ऐसे ही एक पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया साइट पर वायरल हो रहा है। जहां पर एक स्टार्टअप शुरू करने वाले चार आईआईटीयन का कहना है कि उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान 35,000 सैलरी मांगने वाले एक इंजीनियर को 50,000 रुपए में हायर किया था। IIT के चार लौंडे नामक सोशल मीडिया पेज पर इन लोगों ने अपनी यह कहानी शेयर की। उन्होंने कहा कि वह अपने स्टार्टअप के लिए एक इंजीनियर की तलाश कर रहे थे। इसी प्रक्रिया में उन्हें एक काबिल उम्मीदवार मिला...