वाराणसी, मार्च 26 -- वाराणसी। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की ओर से करौंदी स्थित स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, राजकीय आईटआई में रोजगार मेला लगा। 127 कंपनियों ने भाग लिया। इसमें वाराणसी, मिर्जापुर और प्रयागराज मंडलों के 4,329 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। चयन प्रक्रिया के उपरांत 3,467 अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष पूनम मौर्या, विशिष्ट अतिथि एमएलसी एवं बीजेपी जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा थे। इस दौरान इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दीपक कुमार बजाज, डॉ. एमके सिंह, चंदन पांडेय, राजु पटेल, अमर कौशल मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...