बिजनौर, मार्च 15 -- बिजनौर। जिले में पहले दिन दोनों पालियों में 6,628 परीक्षार्थी दरोगा नागरिक पुलिस भर्ती में दी और 3,452 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर कड़ी चौकसी रही। इसके चलते पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। केंद्रों पर द्विस्तरीय सुरक्षा घेरा के बाद ही परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में पहुंचे। जिले में शनिवार को दरोगा नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा पहले दिन शांतिपूर्वक संपन्न हुई। पहली पाली में 5040 में से 3288 ने परीक्षा दी और 1752 अनुपस्थित रहे, जबकि दूसरी पाली में 3340 ने परीक्षा दी और 1700 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसके लिए जिले में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थियों की भारी भीड़ रही। सभी परीक्षार्थियों को तलाशी और फिर बायोमैट्रिक के बाद उनको परीक्षा कक्ष ...