3447 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, ट्रक जब्त, चालक-उपचालक गिरफ्तार
मुंगेर, जुलाई 12 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। टेटियाबंबर थाना पुलिस ने गंगटा-संग्रामपुर मार्ग पर छाता के समीप वाहन चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक और उपचालक को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि, रविवार की सुबह करीब 8 बजे गंगटा- संग्रामपुर मार्ग अंतर्गत छाता चौक पर वाहन चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान संग्रामपुर की ओर से गंगटा की तरफ आ रहा एक ट्रक पुलिस को देखकर पहले धीमा हुआ और फिर तेजी से भागने लगा। पुलिस को संदेह हुआ और थोड़ी दूर पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया गया। जांच के दौरान ट्रक से 750 एमएल के 149 कार्टन, 375 एमएल के 138 कार्टन, 180 एमएल के 100 कार्टन शराब जब्त की गई। कुल मिलाकर 387 कार्टन में 3447 लीटर शराब जब्त की गई है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.