नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- एयर कूलर्स बनाने वाली मल्टीबैगर कंपनी सिम्फनी लिमिटेड के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई है। सिम्फनी लिमिटेड के शेयर मंगलवार को BSE में 13 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 652.25 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी अपने प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है। सिम्फनी लिमिटेड रूम एयर कंडीशनर्स, BLDC सीलिंग फैन्स और एयर प्यूरीफायर्स सेगमेंट में चरणबद्ध तरीके से उतरने जा रही है। कंपनी दिसंबर 2026 तिमाही से इन प्रॉडक्ट्स को मार्केट में उतारेगी। इसके अलावा, कंपनी के फाउंडर प्रमोटर ने अपने कर्मचारियों को 20 करोड़ रुपये के शेयर गिफ्ट करने का ऐलान किया है। कर्मचारियों को 343000 शेयर गिफ्ट करेंगे मालिकसिम्फनी लिमिटेड के फाउंडर प्रमोटर, चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर अचल अनिल बेकरी ने कंपनी के साथ जुड़े लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने ...