मुजफ्फरपुर, फरवरी 28 -- गायघाट, एक संवाददाता। एनएच 27 पर शनिवार को वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक ऑटो से 343 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त की है। मौके से ऑटो चालक सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र निवासी रोहित कुमार, सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के अरुण कुमार तथा रवि कुमार शामिल है। बताया जाता है कि बेरुआ कट के पास वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर ऑटो को लेकर चालक तेजी से भागने लगा, जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान 343 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुई। गायघाट थानेदार राजा सिंह ने बताया कि ड्रग्स इंस्पेक्टर की जांच रिपोर्ट के आधार पर तीनों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि कफ सिरप की खेप मुजफ्फरपुर से दरभंगा...