कानपुर, मार्च 26 -- कानपुर। मैंगलोर में 24 से 28 मार्च के बीच ओपन नेशनल क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप चल रही है। इसमें कानपुर की प्रतिभाशाली खिलाड़ी आकांक्षा बेनिवाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। उन्होंने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए पावरलिफ्टिंग में कुल 342.5 किलोग्राम वजन उठाकर अपनी ताकत का लोहा मनवाया। वहीं, बेंच प्रेस स्पर्धा में आकांक्षा ने 70 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक जीता। इस उपलब्धि की जानकारी उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग संघ के महासचिव अमित राय ने दी। कानपुर आगमन पर आकांक्षा का स्वागत किया गया। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष राजेश पाल, सचिव संदीप निगम, मो. शिबली, रमन सचान, आभा शर्मा, मृदुला अग्रवाल, सौम्या गुप्ता, जितेंद्र, मोतीलाल, सतेंद्र आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...