340 ग्राम पंचायतों के मनरेगा कार्यों का होगा सोशल आडिट, रोस्टर जारी
लखीमपुरखीरी, अगस्त 29 -- एक साल पहले मनरेगा से कराए गए कामों का सोशल आडिट टीम सत्यापन करेगी। पांच ब्लाकों की करीब 340 ग्राम पंचायतों में सोशल आडिट को लेकर रोस्टर जारी किया जा चुका है। सोशल आडिट टीम कराए गए कामों का सत्यापन मौके पर जाकर करेगी। कौन से काम कराए गए, मजदूरों के भुगतान, जितना काम कागजों पर दिखाया गया उतना हुआ या नहीं यह सब देखा जाएगा। यह सोशल आडिट वित्तीय वर्ष एक अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक कराए गए कामों का होगा। सोशल आडिट टीम गठित होने के बाद ग्राम पंचायतों में सोशल आडिट का रोस्टर जारी होता है। जिन ग्राम पंचायतों में सोशल आडिट टीम पहुंचती है वहां के अभिलेखों को देने की जिम्मेदारी सचिव व प्रधान की रहती है। सोशल ऑडिट के लिए पांच ब्लाकों की ग्राम पंचायतों का रोस्टर जारी हुआ है। हर ब्लाक में चार से छह टीमें लगाई गई हैं। टीमें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.