बदायूं, मई 21 -- वजीरगंज/सैदपुर। ऑपरेशन दहन अभियान के तहत थाना वजीरगंज पुलिस ने 340 क्विंटल डोडा चूरा को कोर्ट में पेश कर नियमानुसार निस्तारण कराया। यह डोडा चूरा कस्बा सैदपुर स्थित एक कारखाने से बरामद किया गया था, जिसे पूर्व में एसटीएफ लखनऊ की टीम ने पकड़ा था। बुधवार को पुलिस ने बरामद डोडा चूरा को न्यायालय में पेश किया गया, जहां विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसका निस्तारण कराया गया। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सैदपुर के कारखाने से बरामद डोडा चूरा को कोर्ट में प्रस्तुत कर कार्रवाई पूरी की गई। यह भी पढ़ें- 340 क्विंटल डोडा चूरा का कराया निस्तारण यह भी पढ़ें- 53 मुकदमों में जब्त 818.822 किलो मादक पदार्थ कराया नष्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...