देवरिया, फरवरी 6 -- तरकुलवा (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सोनहुला रामनगर-देसही देवरिया मार्ग के चौड़ीकरण का रास्ता अब साफ हो गया है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के प्रयास से सड़क चौड़ीकरण के लिए 34 करोड़ 96 लाख 43 हजार रुपये की स्वीकृति मिल गई है। इस मार्ग की कुल लंबाई लगभग 8.710 किलोमीटर है। सड़क के चौड़ीकरण से देसही देवरिया से सोनहुला रामनगर तक का सफर और अधिक सुगम हो जाएगा। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए शासन स्तर पर पहल की, अब सड़क निर्माण की मंजूरी मिल गई। सड़क के चौड़ीकरण से खाकी टोला, बरवा सेमरा, वृंदावन, द्वारिका, मुसहरी, मठिया, हड़िया पार, आनंद नगर सहित दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इस मार्ग के बन जाने से यात्रियों का समय बचेगा, दुर्घटनाओं में कमी आएगी और परिवहन व्यवस्था सु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.