चतरा, जून 14 -- टंडवा निज प्रतिनिधि। सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं करने के मामले में डीटीओ महेश्वरी यादव ने टंडवा में जांच के दौरान 34 भारी वाहनों से 2 लाख 53 का जुर्माना लगा कर सनसनी मचा दी। इधर इस अभियान से कोयलांचल में वाहन मालिकों के बीच हड़कंप मच गया।बताया गया कि शनिवार की देर रात तक टंडवा के सड़कों पर जांच के दौरान उन्होंने 34 गाड़ियों पर 2,53,000 का फाइन किया है। जांच में ड्राइवर लाइसेंस, शराब सेवन, स्पीड लिमिट समेत अन्य सड़क सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने वाले गाड़ियों पर यह कदम उठाया गया। इस अभियान में थाना प्रभारी पप्पू शर्मा समेत टंडवा समेत अन्य अधिकारी शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...