बस्ती, दिसम्बर 9 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। शहर का शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम एक ऐतिहासिक आयोजन का गवाह बना। मौका था वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य पर सामूहिक गायन कार्यक्रम का। इसमें जनपद के 36 विद्यालयों के 34000 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। देश भक्ति से ओत-प्रोत होकर राष्ट्र प्रेम के महामंत्र वंदे मातरम् का सामूहिक गायन करते हुए मां भारती को नमन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीआईजी बस्ती रेंज संजीव त्यागी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक, सीआरओ व अन्य अतिथियों ने दीप जलाकर किया। वन्देमातरम् सार्धशती उत्सव आयोजन समिति के इस महामहोत्सव में सोमवार को मानो पूरा शहर भक्तिमय हो गया। सुबह से ही विभिन्न स्कूलों के बच्चे भारत माता का जयघोष करते हुए स्टेडियम की तरफ समूह में बढ़ने लग...