बक्सर, जून 28 -- डुमरांव, संवाद सूत्र। राष्ट्रीय पल्स पोलियों अभियान की रविवार से शुरुआत हुई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. आरबी प्रसाद ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारी की गई है। पूरे प्रखंड में 109 टीमों का गठन किया गया है, जो लगभग 40 हजार 200 घरों तक पहुंचकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी। इसके अलावा अभियान की सतत निगरानी और प्रभावी संचालन के लिए 32 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्यकर्मियों को पहले ही प्रशिक्षण दिया जा चुका है तथा सभी टीमों को आवश्यक दवाएं और संसाधन उपलब्ध करा दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- 34 हजार बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा अभियान के दौरान बूथ स्तर के अलावा घर-घर जाकर भी बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सभी स्वास्थ्य कर्मी मौ...