संतकबीरनगर, मई 9 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल नगर पंचायत में बाईपास सड़क निर्माण में भूमि गंवाने वाले किसानों का मुआवजा विवाद एक बार फिर गरमा गया है। वर्ष 1991-92 में बने बाईपास के लिए अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा आज तक किसानों को नहीं मिल सका है। नाराज किसान अब लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता बस्ती से मिलकर आर-पार की लड़ाई लड़ने की तैयारी में हैं। किसानों का आरोप है कि बाईपास निर्माण के लिए उनकी कीमती जमीन ली गई, लेकिन 34 वर्ष बीत जाने के बाद भी उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया। किसानों के अनुसार वर्ष 2016-17 में अपर जिलाधिकारी, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग और किसानों के बीच मुआवजा भुगतान को लेकर समझौता भी हुआ था, लेकिन उसके बाद भी मामला फाइलों में दबा रह गया। किसानों ने बताया कि मेंहदावल बाईपास के मुआवजे के लिए क...