मुजफ्फरपुर, अप्रैल 23 -- सकरा। सकरा फरीदपुर गांव के महादलित टोला में बुधवार की देर रात सकरा पुलिस ने छापेमारी कर 34 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस के आने की भनक लगते ही तस्कर छत से कूदकर फरार हो गया। सकरा थानेदार सह इंस्पेक्टर कमलेश कुमार ने बताया कि फरार कुंदन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...