फरीदाबाद, अप्रैल 12 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। साइबर अपराध एनआईटी थाना की टीम ने 34 लाख रुपये से अधिक की साइबर धोखाधड़ी के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कानपुर के सेवाग्राम कॉलोनी निवासी हिमांशु और ओमबीर के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान सामने आया कि ठगी के खाता में प्रयोग की गई सिम हिमांशु के फोन में प्रयोग की गई थी और ओमवीर टेलीग्राम के माध्यम से विदेश में बैठे ठगो के साथ संपर्क में आया था। ओमवीर ने ही फोन में एपीके फाइल डाउनलोड करके विदेश में बैठे साइबर ठगों को जोड़ा था। आरोपी ओमवीर आरोपी हिमांशु के चाचा का लडका है। हिमांशु बीएससी और ओमवीर 12वीं पास है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।बता दें कि ग्रीनफील्ड कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने स...