जौनपुर, दिसम्बर 10 -- मछलीशहर। परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत सीएचसी में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 34 महिलाओं की नसबंदी की गई। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अजय सिंह ने बताया कि मंगलवार को पहले स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शारीरिक रूप से फिट पाए जाने के बाद दूरबीन विधि से सर्जन डॉ. राजीव कुमार ने 34 महिलाओ का आपरेशन किया। परिवार नियोजन शिविर में किसी भी पुरुष ने भाग नहीं लिया है। आपरेशन के बाद शाम को सभी महिलाओं को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद दवा देकर छोड़ दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.