सिद्धार्थ, दिसम्बर 27 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा बीआरसी परिसर में शुक्रवार को नवागत बीईओ महेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें क्षेत्र के समस्त परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे। बीईओ ने बैठक के दौरान शैक्षिक गुणवत्ता, प्रशासनिक कार्यों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े 34 बिंदुओं पर समीक्षा की। इस दौरान सभी को समय से शत-प्रतिशत अनुपालन का निर्देश दिया। बीईओ ने छात्र नामांकन बढ़ाने और ड्रॉपआउट कम करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने जीपीईपी लक्ष्यों की पूर्ति, बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र तैयार कराने व डीबीटी पोर्टल पर आधार सत्यापन से जुड़े लंबित मामलों में नॉट वेरिफाइड, पेंडिंग, डुप्लीकेट और सस्पेक्टेड प्रविष्टियों को शीघ्र निस्तारित करने का निर्देश दिया। साथ ही...