मधेपुरा, फरवरी 12 -- कुमारखंड, निज संवाददाता। प्रखंड के सभी पंचायतों में मंगलवार तक मात्र 15068 किसानों का फार्मर आईडी कार्ड बन पाया है। जबकि प्रखंड क्षेत्र में पीएम किसान सम्मान निधि के 43759 लाभार्थी हैं। बुधवार को सरकार द्वारा फार्मर आईडी बनाने का अंतिम समय निर्धारित है और अभी तक केवल 34.43 प्रतिशत ही किसानों का फार्मर आईडी बन पाया है। फार्मर आईडी नहीं बन पाने का सबसे बड़ा कारण पूर्वजों के नाम पर जमीन की जमाबंदी का होना बताया जा रहा है। कई लोगों ने बताया कि परिमार्जन के लिए आवेदन भी दिया लेकिन उनका महीनों से परिमार्जन अटका हुआ है। उधर वंचित किसानों के बीच फार्मर आईडी नहीं बनने से बेचैनी बढ़ी हुई है। फार्मर आईडी नहीं बनने से कई किसानों को सरकारी लाभ से वंचित होने की चिंता सताने लगी है। मालूम हो कि पूरे प्रखंड क्षेत्र में 32969 पीएम किसान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.