34 दिन बाद सरसों चोरी का खुलासा, दो चोर गिरफ्तार
बदायूं, मई 9 -- दुकान का शटर काटकर सरसों चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई नौ कट्टा सरसों बरामद हुई है। करीब 34 दिन पहले हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बोलेरो गाड़ी भी सीज कर दी है। उसहैत थाना पुलिस ने 40 कट्टा सरसों चोरी की घटना का 34 दिन बाद खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि खेड़ा जलालपुर के पश्चिम स्थित बाग के पास पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बोलेरो गाड़ी आती दिखाई दी। यह भी पढ़ें- पुलिस ने किया चोरी की घटनाओं का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने गाड़ी रोककर उसमें बैठे लोगों से पूछताछ की तो वे घबरा गए। सख्ती से पूछताछ में आरोपियों ने कस्बा उसहैत निवासी अमन भारद्वाज की दुकान का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.