बदायूं, दिसम्बर 5 -- उझानी। क्षेत्र में 34 दिन पहले ऑटो चालक ने किसान को टक्कर मार दी थी। जिसमें किसान गंभीर रुप से घायल हो गया था। किसान के बेटे ने ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव हजरतगंज निवासी हजारी लाल 31 अक्तूबर को खेत देखकर अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में बदायूं-दिल्ली हाईवे पर अथैया पुल पर तेज रफ्तार ऑटो ने हजारी लाल को टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से किसान गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल किसान एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। किसान के पुत्र गुलाब सिंह ने गुरुवार को ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...