अलीगढ़, जून 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के अंतर्गत टीबी पीड़ितों को पोषण सहायता उपलब्ध कराने में संस्थाएं भी सहयोग कर रही हैं। साईं दान फाउंडेशन ने पांच से 15 वर्ष आयु वर्ग के 34 टीबी पीड़ित बच्चों को छह माह के लिए गोद लिया। फाउंडेशन द्वारा बच्चों को नियमित रूप से पोषण पोटलियां उपलब्ध कराई जाएंगी। मलखान सिंह जिला अस्पताल में शुक्रवार को फाउंडेशन की ओर से रूबी, मोहित, यश, गरिमा, उज्ज्वल, चर्चित और अवंतिका सहित अन्य सदस्यों ने बच्चों को पोषण पोटलियां वितरित कीं। चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि जून में विभिन्न सामाजिक व औद्योगिक संस्थाओं के सहयोग से अब तक 2,334 पोषण पोटलियों का वितरण किया जा चुका है। कई संस्थाएं लगातार टीबी मरीजों को गोद लेकर पोषण सहायता प्रदान कर रही हैं। कार्यक्रम के अंत म...