संभल, फरवरी 17 -- जनपद में स्वास्थ्य विभाग की लगातार मेहनत रंग ला रही है। टीबी (क्षय रोग) के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक 34 गांवों को टीबी मुक्त घोषित किया जा चुका है। यह उपलब्धि स्वास्थ्य विभाग, आशा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। स्वास्थ्य विभाग जनपद को पूरी तरह टीबी मुक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने सोमवार को बताया कि बीमारी की पहचान और समय पर उपचार के कारण इन गांवों में टीबी के नए मरीज सामने नहीं आए हैं, जिससे उन्हें टीबी मुक्त घोषित किया गया है। जनपद में टीबी उन्मूलन की दिशा में एक बार फिर विशेष खोज अभियान चलाया जाएगा। शासन से निर्देश मिल चुके हैं, अब जल्द ही टीमों का गठन किया जाएगा और इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर संभावित मरीजों की...