34 कृषि उद्यमी अभ्यर्थियों को मिला प्रमाणपत्र
पूर्णिया, सितम्बर 27 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। एसबीआई-आरसेटी पूर्णिया में आयोजित कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को समापन हुआ। समापन समारोह में आरसेटी निदेशक अमर कुमार ने प्रशिक्षण प्राप्त 34 अभ्यर्थियों को सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किया। इस अवसर पर स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत प्रशिक्षणार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। साथ ही वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित कर प्रतिभागियों को बचत, बैंकिंग सेवाओं, वित्तीय प्रबंधन तथा सुरक्षित वित्तीय व्यवहार की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के बाद प्रखंड परिसर में सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें प्रशिक्षणार्थियों के साथ आरसेटी के सभी कर्मियों ने भी भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.