नोएडा, जनवरी 6 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। तय समय में निर्माण नहीं करने पर 34 औद्योगिक भूखंड का आवंटन निरस्त करने की तैयारी है। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने निर्देश जारी कर दिए हैं। प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने बताया कि मंगलवार को औद्योगिक भूखंडों की समीक्षा की गई। समीक्षा में तीन औद्योगिक भूखंड निरस्त पाए गए। इनमें से एक भूखंड का मामला न्यायालय में लंबित है। ऐसे में बाकी दो भूखंड पर तत्काल कब्जा लेने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इनके अलावा 11 भूखंड बने हुए थे, लेकिन क्रियाशील नहीं थे। इसके अलावा 13 निर्माणाधीन और नौ भूखंड खाली मिले। इन सभी भूखंड पर निर्माण करने की समय-सीमा समाप्त हो चुकी है। ऐसे में नियमानुसार इनका आवंटन निरस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि आवंटन निरस्त होने के कुछ साल बाद तक जुर्माने क...