मोतिहारी, अप्रैल 7 -- अरेराज। शहर के एक एटीएम मशीन में एटीएम कार्ड बदलने के प्रयास में अरेराज पुलिस ने रविवार शाम एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। न्यायिक हिरासत में भेजा गया व्यक्ति पिपरा कोठी के मठिया बरियारपुर गांव के सुखाई महतो का पुत्र रमेश महतो था। जिसके पास से पुलिस ने विभिन्न बैंक के 34 एटीएम कार्ड को बरामद किया। थानाध्यक्ष प्रत्याशा कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार युवक एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलने का प्रयास कर रहा था। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान उक्त युवक भागने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने युवक को पकड़ लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.