33% से अधिक भूभाग पर वन क्षेत्र होना चाहिए, जबकि जिले का वन क्षेत्र मानक से कम: राकेश चंद्र
हाथरस, सितम्बर 30 -- हाथरस। मेला श्री दाऊजी महाराज के मेला पांडाल में मंगलवार को भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में वन्य जीव जंतु एवं पर्यावरण सम्मेलन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शरद महेश्वरी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष ने भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण व प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने कहा कि कार्यक्रम संयोजक भवतोष मिश्र कई वर्षों से यह कार्यक्रम आयोजित करते आए हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण है क्योंकि यह वन्य जीव जंतु के जीवन से ही नहीं अपितु मानव जीवन से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने वृक्षों का महत्व बताते हुए वृक्षों के कटान व तेजी से गिरते भूगर्भ जल स्तर पर गहरी चिंता जतायी। सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.