नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- मारुति सुजुकी डिजायर देश की नंबर-1 कार बनकर सामने आई है। दरअसल, फाइनेंशियल ईयर 2026 के दौरान डिजायर ने देश की सभी कारों को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 का ताज हासिल किया। अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के दौरान डिजायर की 207,906 यूनिट बिकीं। खास बात ये है कि इस सेडान के सामने SUVs और UVPs सेगमेंट के मॉडल भी फीके नजर आए। डिजायर के बाद फाइनेंशियल ईयर 2026 की टॉप कारों की लिस्ट में टाटा नेक्सन दूसरे नंबर पर रही। इसकी 196,244 यूनिट बिकीं। वहीं, हुंडई क्रेटा 184,083 यूनिट की बिक्री के सात नंबर-3 पोजीशन पर रही। डियायर की कामयाबी सेडान सेगमेंट के बारे में हल्की सोच रखने वालों के लिए भी कड़ा जवाब है। डिजायर की इस शानदार परफॉर्मेंस का मतलब ये है कि उसने अपनी ही कंपनी की मारुति वैगनआर उस दबदबे को भी खत्म कर दिया, जो पिछले 4 साल से कंपनी...