प्रयागराज, जून 11 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। पीएम सूर्यघर मुफ्त योजना के तहत जिले में 33978 सोलर पैनल लगाए जाने हैं, अब तक 19955 पैनल ही इंस्टॉल हो सके हैं। गुरुवार को पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा के दौरान डीएम मनीष कुमार वर्मा के सामने जब यह आंकड़े रखे गए तो उन्होंने पीओ नेडा को निर्देश दिया कि ऐसे 10 बड़े वेंडरों पर कार्रवाई करें, जिनकी पेंडेंसी सबसे अधिक है।डीएम ने पीओ नेडा कोमिल द्विवेदी को विद्युत विभाग व बैंक के अधिकारियों और पीएम सूर्यघर योजना व क्लीन एनर्जी के वेंडरों के साथ बैठककर पेंडेंसी को खत्म कराने के निर्देश दिए। एलडीएम से बैंक स्तर पर लम्बित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने के लिए कहा। एडीओ पंचायतों से प्रत्येक विकास खंड में एक ग्राम का सोलर ग्राम के रूप में चयन कर, गांव के शत-प्रतिशत घरों में सोलर कनेक्शन कराने के लि...