सोनभद्र, मार्च 24 -- सोनभद्र, संवाददाता। विकास भवन परिसर में स्थित डीपीआरसी में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से विश्व क्षय रोग दिवस पर ग्राम प्रधान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीडीओ जागृति अवस्थी और सीएमओ डॉक्टर पीके राय ने भारत सरकार के गाइडलाइन के अनुसार ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रधानो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। भारत सरकार के गाइडलाइन के अनुसार जनपद की अब तक 339 ग्राम पंचायत टीबी मुक्त हो चुकी है। 2025 में 250 ग्राम पंचायत, 2024 में 76 ग्राम पंचायत और 2023 में 13 ग्राम पंचायत टीबी मुक्त हो चुकी है। इसमें 27 ग्राम पंचायत ऐसे जो सर्वे में दूसरी बार टीबी मुक्त हुई है। सीएमओ डॉक्टर पीके राय ने बताया कि जिले के करीब 339 गांव टीबी मुक्त हो चुके हैं। इन गांवों में पिछले ए...