आजमगढ़, मई 16 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले की तहसीलों पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 338 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और 17 शिकायती पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। शेष शिकायती पत्रों को संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष और त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिया। निजामाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय तहसील सभागार में मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी रही। विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 71 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से दो मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। यह भी पढ़ें- 298 में आठ शिकायतों का हुआ निस्तारण शेष मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। स...